फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के लिए सजा सोलन शहर, बेकरी, गिफ्ट और फूलों की दुकानों में जुट रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकरी, गिफ्ट और फूलों की दुकानों में खरीदारी को जुट रही भीड़, कारोबारियों ने भी आधुनिक वस्तुओं से भरी दुकानें
विज्ञापन

केकों के ऑडर मिलने से बेकरी कारोबार चमका
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नववर्ष को लेकर सोलन के बाजारों में लोगों सहित कारोबारियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। हालांकि क्रिसमस से लोगों द्वारा नए वर्ष को लेकर खरीददारी का कार्य शुरू कर दिया था। कारोबारियों ने भी अपने ग्राहकों के लिए आधुनिक मांग पर गिफ्ट सहित अन्य वस्तुओं को अपनी दुकानों में भर दिया है। नववर्ष के लिए बाहरी राज्यों से भी पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। इन्हें लुभाने के लिए होटल कारोबारियों ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार नववर्ष को मनाने के लिए लोगों ने 25 दिसंबर क्रिसमस से ही तैयारियों शुरू कर दी है। लोग पारंपरिक व्यंजन बनाकर नए साल का जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में नववर्ष पर केक काटकर और दोस्तों तथा अन्य रिश्तेदारों को ग्रिटिंग कार्ड सहित अन्य उपहार दिए जाते हैं। युवा व्हाट्सएप और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया के जरिये अपने दोस्तों को नववर्ष की बधाई देते हैं। इसके लिए युवा वर्ग सहित अन्य लोग काफी उत्साहित हैं। शहर के बेकरी कारोबारी शिव बेकर के मालिक मुकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नव वर्ष को लेकर अपने ग्राहकों के लिए विशेष प्रकार के केक बनाए हैं। इसके ऑर्डर उन्हें 25 दिसंबर से आने शुरू हो गए हैं। इसमें उन्होंने आधा से 10 किलो केक की मांग ज्यादा है। इनके दाम भी 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब है। इसमें ग्राहकों के लिए चाकलेट, फलों से सजे केक, पाइनेएप्पल, स्टॉबैरी और अन्य कई किस्मों के केक तैयार किए हैं। इनकी लोग खूब मांग कर रहे हैं। गिफ्ट शॉप के कारोबारी ने बताया कि उन्होंने नववर्ष के लिए अपने ग्राहकों को विशेष प्रकार की गिफ्ट रखी है। इसमें टेडीबीयर से लेकर फोटो फ्रेम और ग्रीटिंग कार्ड सहित अन्य 50 रुपये से लेकर 5 हजार तक के उपहार शामिल हैं। इसके अलावा फूल शॉप के कारोबारी अनिल राणा ने बताया कि उन्होंने नववर्ष के लिए अपनी दुकान को फूलों से भर दिया है। बताया कि उन्होंने नव वर्ष के लिए 150 से 500 रुपये तक फूलों का गुलदस्ता तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें