फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमित्र केंद्र संचालकों को लगानी होगी मूल्य सूची, निर्देश जारी

विज्ञापन
दो हजार का नोट - फोटो : self
विज्ञापन
सोलन। जिला प्रशासन ने सभी लोकमित्र केंद्रों के संचालकों को केंद्र में प्रदान की जा रही सेवाओं और उनकी मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। सूची प्रदर्शित न करने और लोगों से मनमाने दाम वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह निर्देश अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने लोकमित्र केंद्र संचालकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

लोकमित्र केंद्रों में मूल्य सूची न होने से लोगों को पेश आने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संदीप नेगी ने कहा कि लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से केंद्र और राज्य स्तर पर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लोकमित्र केंद्र जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने में सक्षम हैं। वहीं इनके माध्यम से लोग निर्धारित शुल्क अदाकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। लोकमित्र केंद्रों में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आनलाइन शुल्क आदि जमा किया जा सकता है। बिजली और पानी के बिल जमा करने से लेकर अनेक कार्य लोकमित्र केंद्रों में होते हैं।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि लोकमित्र केंद्र सरकार की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा लोगों की फीडबैक सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने लोकमित्र केंद्र के संचालकों को निर्देश दिए कि वे केंद्रों के संचालन के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएं। संदीप नेगी ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न लोकमित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि लोकमित्र केंद्रों में संचालकों द्वारा निर्धारित शुल्क ही वसूला जाए। लोकमित्र केंद्र के संचालकों ने बैठक में विभिन्न विभागों की सेवाओं के संदर्भ में पेश आ रही कठिनाईयों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता सीएस चावला, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके शर्मा, सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी सोलन डॉ. प्रियंका चंद्रा, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ललित दौल्टा, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर डॉ. जयवंती ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले के लोकमित्र केंद्र संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें