कंडाघाट (सोलन)। सिरिनगर मैदान में शनिवार को दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका आयोजन फुटबाल क्लब के सौजन्य से करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट में जिला सोलन और शिमला से आईं 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह जानकारी क्लब के प्रेजीडेंट विशाल ठाकुर ने दी। स्पर्धा में सोलन, शिमला, सनावर और कसौली की टीमें भाग ले रही हैं। यह मैच डे एंड नाइट करवाए जा रहे हैं। फाइनल भी रात को खेला जाएगा। इस मौके पर सिरिनगर पंचायत के प्रधान अमित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अमित ने टूर्नामेंट में आई टीमों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर सुुमित ठाकुर, अर्पित ठाकुर और कमल सिंह मौजूद रहे।