फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में डेंगू, मलेरिया की निशुल्क टेस्ट और दवाईयों की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बरसात के शुरू होते ही डेंगू के साथ मलेरिया और स्क्रब टायफस ने लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इन बीमारियों के बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परवाणू में इसके लिए दवाईयां सहित टेस्ट निशुल्क कर दिए हैं। अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर मामले डेेंगू, मलेरिया और स्क्रब टायफस के हैं। अभी तक ईएसआई अस्पताल परवाणू में डेंगू के कुल चार मामले सामने आ चुकें हैं जबकि मलेरिया ने 10 और स्क्रब टायफस ने 16 लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन

परवाणू में अभी तक आए डेंगू के मामले में से एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिला में अलर्ट जारी कर दिया है। डेंगू के चार में से दो मामले परवाणू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र कामली और एक मामला परवाणू के सेक्टर-तीन से है। इसके साथ ही मलेरिया और स्क्रब को प्रकोप भी देखने को मिल रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इस बीमारी से निपटने के पूरी तैयारी करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए निशुल्क टेस्ट के साथ दवाईयों भी उपलब्ध करवाई गई हैं। परवाणू शहर में हर वर्ष डेंगू के मामले सामने आ रहें हैं और इसकी चपेट में सैकड़ों लोग आ रहें। वर्ष 2015 में डेंगू ने अकेले परवाणू शहर से ही स्वास्थ्य विभाग के कान खड़ें कर दिए थे और यहां पर पूरे जिला में सबसे अधिक मामले सामने आए थे। इसके बाद वर्ष 2016 में भी डेंगू के 14 और मलेरिया के 63 मामले आए थे।

आशा वर्कर करेंगी लोगों को जागरूक
परवाणू शहर में अभी तक जो डेंगू के मामले सामने आए हैं उनमें से सबसे अधिक मामले परवाणू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र कामली के हैं। यह पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आशा वर्करों को आदेश जारी किए हैं। आशा वर्कर लोगों को डेंगू से बचाव, निपटने और सफाई व्यवस्था के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग करेगा जुर्माना
स्वास्थ्य विभाग डेेंगू और गंदगी से फैलने वाली अन्य बीमारियों को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रहा है। विभाग के मुताबिक जिस व्यक्ति के घर का पास गंदगी फैली होगी उस पर जुर्माना किया जाएगा। विभाग के मुताबिक डेंगू और मलेरिया गंदगी के कारण पनपने वाले मच्छरों से फैलता है। गंदगी नहीं होगी तो यह बीमारियां भी नहीं फैलेंगी।
स्वास्थ्य विभाग कर रहा पूरा प्रयास
ईएसआई चिकित्साधिकारी विनोद कपिल ने कहा कि अभी तक परवाणू अस्पताल में 4 मामले डेंगू, 10 मलेरिया और स्क्रब टायफस के 16 मामले सामने आ चुके हैं। डॉ. कपिल ने बताया कि जहां स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों को रोकने का प्रयास कर रहा है, वहीं निवासियों की भी अपने एरिया को साफ रखने की जिम्मेदारी बनती है। डॉ. कपिल ने कहा कि शनिवार को कोई नया केस नहीं आया है। सीएमओ आरके दरोच ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई हैं। परवाणू में टेस्ट निशुल्क कर दिए हैं और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई हैं। आशा वर्कर को लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें