फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वराज माजरा में 18 गर्भवती महिलाओं व 22 बच्चों का किया टीकाकरण

विज्ञापन
स्वराज माजरा स्कूल में गर्भवती महिलाओं को टीके लगाते हुए संस्था की कार्यकर्ता- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। उप स्वास्थ्य केंद्र स्वराज माजरा में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 18 गर्भवती महिलाओं तथा 22 बच्चों का टीकाकरण किया गया। सत्र के दौरान गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वहीं बच्चों के अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के लाभ एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजना और सहयोगी स्टाफ सुषमा शर्मा ने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि समय पर लगाए गए टीके बच्चों एवं माताओं को विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें