फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रिकेट टीम के लिए 18 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिवसीय और टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन

11 अप्रैल को ऊना में किन्नौर के साथ होगा पहला मैच
जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन ने ठोडो मैदान में लिए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने वरिष्ठ पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए। इसमें 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। एसोसिएशन की ओर से इन खिलाड़ियों का चयन एक दिवसीय जिला स्तरीय और टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
ठोडो मैदान, सोलन में रविवार को आयोजित क्रिकेट ट्रायल में वरिष्ठ पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने चयन के लिए खूब पसीना बहाया। ट्रायल में 8 तेज गेंदबाज, 4 स्पिन गेंदबाज और 13 बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया। बल्लेबाजों को दो-दो ओवर खेलाकर उनके प्रदर्शन का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 11 अप्रैल से बिलासपुर में वरिष्ठ पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसके लिए रविवार को ही एक दिवसीय और टी-20 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला सोलन की टीम का एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मुकाबला 11 अप्रैल को किन्नौर की टीम के साथ होगा। इसके कुछ दिनों बाद दूसरा मुकाबला बिलासपुर की टीम के साथ खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में हर टीम 5 मुकाबले खेलेगी। टी-20 प्रतियोगिता मई में होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें