फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गलत दिशा से ओवरटेक करने पर पांच दिन में 179 चालान काटे

विज्ञापन
बद्दी को  भुड्‌ड टोल बैरियर के समीप एसपी विनोद धीमान  औचक निरीक्षण करते हुए-  स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बद्दी ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई,एसपी ने मौके पर जाकर औचक निरीक्षण, लोगों को बताए यातायात नियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा से ओवरटेकिंग और लेन तोड़कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार उन वाहनों पर निगरानी रख रही है जो अनधिकृत तरीके से ओवरटेक करते हैं और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने पांच दिनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 178 वाहनों के चालान धारा 179 मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए हैं। यह कार्रवाई उन चालकों के खिलाफ की गई है जो लेन तोड़कर और गलत दिशा से ओवरटेकिंग कर यातायात अव्यवस्था पैदा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने खुद भी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें