फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला में शुरू की डेंगू से निपटने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू से निपटने की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
जिला प्रशासन डेंगू से निपटने को लेकर जल्द करेगा बैठक
अमर उजाला ब्यरो
सोलन। डेंगू से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक डेंगू का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस बार बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने पहले ही खुद को तैयार करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को डेंगू पर जागरूक करना शुरू कर दिया है। वहीं विभाग ने डेंगू से संबंधित छिड़काव वाली दवाइयों सहित डेंगू के होने वाले टेस्ट किट भी मंगवा ली हैं।
जानकारी के अनुसार डेंगू गर्मी और बारिश के मौसम के दौरान अधिक फैलता है। इस बार मौसम में बदलाव से मार्च माह तक हो रही बारिश से डेेंगू के जल्दी फैलने का अंदेशा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन जल्द एक बैठक करेगा। इसमें जिला भर के अधिकारी व अन्य कर्मचारी डेंगू से निपटने सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

परवाणू क्षेत्र में थे सबसे अधिक डेंगू के मामले
पिछले साल डेंगू के जिला भर में 1695 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें अकेले परवाणू में सबसे अधिक 1098 मामले दर्ज किए गए थे। 403 ऐसे मामले थे बाहरी राज्यों के लोगों के थे। इसमें अधिकतर लोग पंचकूला और कालका के शामिल थे। वहीं बद्दी में डेंगू के 409, नालागढ़ में 102, सोलन में 73 और सुबाथू में 13 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

डेंगू की दस्तक जल्दी होने का आंदेशा
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीके गोयल ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस बार डेंगू का जल्दी फैलने का अंदेशा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर दवाइयों और टेस्ट करवाने वाली सामग्री का ऑर्डर पर भी कर दिया है। जिला प्रशासन जल्द ही एक बैठक करने जा रहा रही है जिसमें जिले भर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें