फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा धांधली की इंवेस्टीगेशन में ही हो रहा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा धांधली की जांच में ही हो रहा फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

अर्की के दाड़लाघाट में हुए जनमंच कार्यक्रम में उठा मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने डीसी सोलन को दिए जांच के आदेश
शिकायतकर्ता ने कहा, क्षेत्र के मनरेगा सहित अन्य कार्यों में की गई है धांधली
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में आयोजित जनमंच में विकासखंड के तहत आने वाले कई पंचायतों की शिकायतें उठीं। जनमंच की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। इसमें पंचायत में हो रहे कार्यों के साथ-साथ मनरेगा में धांधली का मामला भी सामने आया। शिकायतकर्ता कर्मचंद निवासी कोलका पंचायत कोटली ने मामले की इन्वेस्टिगेशन को लेकर सवाल उठाए और धांधली को लेकर जांच के लिए आरटीआई डाली थी। शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत में मनरेगा के तहत हुए कुछ कार्यों में मस्टर रोल में फर्जी नाम डालकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया है। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी करीब नौ माह बीत जाने पर विभाग की ओर से उसका जवाब नहीं दिया गया। अब जो जवाब आया तो उसमें जांच करने की बात कही गई। बीडीओ ने जांच भी शुरू की और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। जून में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप बीडीओ ऑफिस से जवाब ही नहीं मिल रहा है। इसी के चलते शिकायतकर्ता ने मंत्री के समक्ष जनमंच में मामला उठाया। इसे मंत्री ने समय रहते हैं। डीसी को जांच करने के आदेश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग के कार्यों केकई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। ज्यादातर लोगों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग अवैध कटान को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है और सड़कों का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल में 10 वर्षों से नहीं पर्याप्त पानी
रावमापा दाड़लाघाट में 10 वर्षों से विद्यार्थियों को पर्याप्त पानी न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका मुद्दा भी जनमंच कार्यक्रम में उठाया गया। इसमें दाड़लाघाट के स्थानीय निवासी वेद प्रकाश शुक्ला ने जनमंच में कहा कि वह 10 वर्षों से दाड़लाघाट स्कूल के लिए पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इस स्कूल में वर्तमान समय में करीब 650 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्कूल में एक दर्जन शौचालय होने के साथ मिड डे मील के तहत खाना बनता है। इसे लेकर पानी की आवश्यकता होती है। स्कूल में आईपीएच विभाग से पानी का कनेक्शन दिया गया है। हफ्ते में दो दिन पानी नाममात्र आने से समस्या जस की तस बनी हुई है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जब आईपीएच विभाग से जवाब मांगा तो विभाग संतोषजनक जवाब न मिलने से उन्हें लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि जब सरकारी स्कूलों में ही विभाग पानी की सही आपूर्ति नहीं कर पा रहा है तो आम जनमानस की स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने डीसी सोलन को आदेश दिए कि जल्द से जल्द इस स्कूल को उचित पानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें