फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस अडडे का निर्माण कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी बस अड्डे का निर्माण शुरू
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ दो मंजिला भवन का कार्य आरंभ
5.57 करोड़ की धनराशि खर्च कर किया जा रहा है काम
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ डिपो के अपने बस अड्डे का निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। 5,57,80,000 रुपये की लागत से बनने वाले दो मंजिला बस अड्डे के भवन के सिविल वर्क पर 3,77,59,471 रुपये खर्च हो रहे हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए छह माह का समय तय किया है। इसके बाद बिजली सहित अन्य काम को पूरा करवाया जाएगा। इस कार्य का भूमि पूजन करके दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और नालागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस बस अड्डे का बीते वर्ष 19 सितंबर को पूर्व परिवहन मंत्री ने विधिवत शिलान्यास किया था। टेंडर अवार्ड करके इसका कार्य भी शुरू हो गया है। इस मौके पर दून के विधायक ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े कामों को करवाने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है। नालागढ़ के बस अड्डे को बनाने के लिए इसके तीव्र गति से टेंडर किए और कार्य अवार्ड किया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद महेश गौतम, नालागढ़ भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष टेकचंद चंदेल, यजुवेंद्र बस्सी, जयप्रकाश, रविंद्र सांख्यान, परमजीत सिंह, बलजीत कौशिक, बलविंदर बिंदू, देवराज चौधरी, अड्डा इंचार्ज रामलोक चौधरी, राजन वर्मा, जसवंत पटियाल, संगत सिंह चंदेल, राकेश कुमार, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें