फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी विद्यालय में शुरू होंगी विज्ञान कक्षाएं, अपग्रेड होगा तिमली प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दी में विज्ञान कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्राथमिक विद्यालय तिमली को मिडल स्कूल और हाई स्कूल थाना को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने एंटी ड्रग अभियान भी लांच किया और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ छात्रों को संवेदनशील बनाने के लिए एक पुस्तिका जारी की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बद्दी में नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को बीबीएन में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने 11 करोड़ से बनने वाले मानपुरा-धर्मपुर रोड के सुधार की आधारशिला रखी। रट्टा खड्ड मोरपैन रोड का 1.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह राज्य सरकार की पहल पर था कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि माता-पिता का भी कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों की आदत, व्यवहार में बदलाव से सतर्क रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री से बद्दी-पिंजौर राजमार्ग के फोरलेन के काम को तेज करने के मामले को उठाने का आग्रह किया।
विधायक परजीत सिंह पम्मी ने राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने के लिए अपना क्षेत्र चुनने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया। महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग विशेष रूप से युवाओं में सबसे बड़ी सामाजिक समस्या के रूप में उभर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें