फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में छात्रों ने पेट से गुजारी मोटरसाइकिल, हैरत में डूबे अध्यापक और अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली में छात्रों के हैरतअंगेज कारनामे, पेट से गुजारी बाइक
विज्ञापन

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक स्थापना दिवस में शारीरिक दक्षता का हुनर दिखाया
खूब बजीं तालियां, अचरज में अध्यापक और अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। कतार में लेटे छात्र और उनके ऊपर से गुजरती मोटरसाइकिल का हैरान कर देने वाला दृश्य रविवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में देख हर कोई अचरज से भर गया। वहीं छात्रों ने कराटे में एक के बाद एक कई करतब दिखाए जिससे मौजूद लोग हैरान रह गए। छात्रों ने जलते हुए आग के गोले के बीच कूदने, पेट पर जलती टाइलें तोड़ने, हाथ-सिर से जलती हुई टाइल तोड़ने के दृश्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सनवारा स्थित कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिक स्थापना दिवस और पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को हुआ। इस समारोह में सीबीएसई के स्पोर्ट्स के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मंजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज पीटी एक्सरसाइज के साथ किया गया। इसके बाद योग, जिमनास्टिक और कराटे में बच्चों ने शारीरिक बलिष्ठता का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा, समूहगान, वेस्टर्न डांस, प्ले, लावनी डांस, नाटी और भंगडा की प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के छात्र अर्जुन व कार्तिक ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल महाप्रबंधक हीरा ठाकुर व प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मैनरा ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। मुख्यातिथि डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि कसौली इंटरनेशनल स्कूल 11 सालों में बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर स्कूल की ट्रस्टी लक्ष्मी देवी, राजेंद्र ठाकुर, हंसराज ठाकुर, एडमिनिस्ट्रेटर प्रेम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें