फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवगांव में प्राथमिक स्कूलों की खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
sports shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम प्रकाश गांधी सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक, पीएनबी दाड़ला ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 350 खिलाड़ियों की सलामी ली। शुभारंभ पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी खंड धुंदन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड के आठ जोन से 350 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

इसमें कबड्डी, खोखो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने मार्चपास्ट प्रतियोगिता में जोन घनागुघाट को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 5100 रुपये भेंट स्वरूप दिए। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सचिव और पीटीएफ अध्यक्ष बृजलाल पंवर ने मुख्यातिथि तथा उनके साथ आए मनीराम शर्मा, नरेश गौतम, नरेंद्र हांडा, राकेश शर्मा, जुल्फी राम शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, मनीष भारद्वाज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य राकेश पाठक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें