फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल कुनिहार को मिले तीन नए डॉक्टर

विज्ञापन
doctors
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। सिविल अस्पताल कुनिहार में तीन चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने पर कुनिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों इंद्रपाल शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश जोशी, ओमप्रकाश भारद्वाज, गोपाल कृष्ण, अनिल गर्ग, डीआर तनवर, रघुवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि कुनिहार सिविल अस्पताल कांग्रेस सरकार के समय केवल एक चिकित्सक के सहारे चल रहा था। फरवरी में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से कुनिहार अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की थी। सामाजिक अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। अब नए तीन चिकित्सकों के ज्वाइन करने के बाद चार चिकित्सक और एक दंत चिकित्सक सहित पांच डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने 102 या 108 की सुविधा का जो आश्वासन दिया था, उसे जल्द मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें