फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एंबुलेंस के सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग

विज्ञापन
ambulance
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल की नवगांव पंचायत में 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने से बीमार बुजुर्ग समेत पूरा परिवार रात सड़क पर काटने के लिए मजबूर रहा। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण के महज तीन दिन बाद हुई इस घटना के चलते परिवार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया। जानकारी के अनुसार नवगांव के बाबू राम (80) की देर रात करीब 11 बजे हालत नाजुक हो गई। इसके बाद बाबू राम के पोते नीरज कुुमार ने 108 एंबुलेंस को फोन किया और मरीज के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

बाबू राम के पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। 108 प्रबंधन की ओर से नजदीक का स्टेशन पूछा तो परिवार ने दाड़लाघाट का नाम दे दिया। पीड़ित परिवार का घर मुख्य मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। एंबुलेंस को फोन करने के बाद परिवार के सदस्य दादा के साथ सड़क की ओर पैदल चल पड़े। देर रात करीब एक बजे परिवार ने दोबारा 108 से संपर्क साधा तो जवाब आया कि अर्की अस्पताल से एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। नीरज के अनुसार दादा की हालत और नाजुक होती देख उन्होंने करीब आधे घंटे बाद फिर से 108 पर संपर्क किया। इसके बाद उन्हें कहा गया कि टायर पंक्चर हो चुका है और आप किसी अन्य स्थान का नाम बताएं जो आपको नजदीक पड़ता हो। मरीज के परिजनों ने नम्होल का हवाला देकर सेवा भेजने के लिए गुजारिश की। करीब 4 घंटे देरी के बाद पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से बुजुर्ग को अस्पताल लाया जा सका। बुजुर्ग की हालत देखते हुए उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। लोगों ने विभाग से दो वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि एक खराब हो जाए तो दूसरा भेजा जा सके।

एंबुलेंस के टायर बदले जाएंगे : आकाशदीप
राष्ट्रीय एंबुलेंस की कंपनी जीवीके के जिला प्रोग्राम प्रबंधक आकाशदीप ने बताया कि एंबुलेंस के टायर खराब हो चुके हैं। इन्हें जल्द बदला जाएगा। बताया कि कंपनी मरीजों की मदद के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहती है और संपर्क करने पर जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें