फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बददी में सजेगा कुश्ती दंगल

विज्ञापन
dangal - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)।
बद्दी में रविवार को कुश्ती का मैदान सजेगा। यहां न केवल उत्तर भारत के नामी गिरामी पहलवान दांव पेंच लड़ाएंगे, अपितु महिला पहलवान भी यहां दांव पेंच दमखम दिखाएंगी। विधायक परमजीत सिंह पम्मी कुश्ती बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

दंगल में दिल्ली के पहलवान युद्धवीर, मोहाली के पहलवान साबा, नासर कुरैशी और कमल दुमछेड़ी समेत उत्तर भारत के 500 पहलवान शिरकत करेंगे। दंगल मेला कमेटी के अध्यक्ष पाल सिंह पाला, मुख्य संरक्षक तुला राम मल, बेअंत सिंह ठाकुर, संजीव कौशल, हरनेक सिंह, मोहम्मद आशिक व आज्ञाराम ठाकुर ने बताया कि बड़ी माली की कुश्ती के लिए 91 हजार और छोटी माली की कुश्ती 61 हजार रुपये के आकर्षक इनाम के साथ करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रेमियों को बद्दी में पहली दफा महिला पहलवानों का दंगल भी इस आयोजन में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दंगल कमेटी एक दशक से बद्दी में हिमाचल के इस सबसे बड़े कुश्ती मेले का आयोजन कर रही है। इस दफा भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के स्कूल मैदान में पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें