बद्दी अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में डेंगू के नए 17 नये रोगी आए हैं। अब बीबीएन में डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है। बद्दी अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध 46 पीडि़तों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 17 रोगियों की रिपोर्ट डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अब अकेले बद्दी में डेंगू से पीडि़त मरीजों की संख्या 95 हो गई है।
वहीं बद्दी के निजी अस्पताल में भी 27 रोगी अभी तक आ चुके हैं। जबकि नालागढ़ में अभी तक 32 रोगियों में डेंगू आ चुका है। बद्दी अस्पताल में रोजाना 250 मरीज उपचार के लिए आते है। इनमें 45 रोगी बुखार के आ रहे हैं। भारी संख्या में बुखार के रोगी आने से तीसरे दिन डेंगू के एलिजा टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार को भी एजिला टेस्ट में 17 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं।
उधर, बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि रोगी उपचार के बाद ठीक भी हो रहे हैं। अभी तक यहां से किसी भी डेंगू के रोगी को पीजीआई रेफर नहीं किया है। गंभीर रोगियों को जरूरत पड़ने पर दाखिल भी कर दिया जाता है। सभी रोगी-धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बुखार आने पर रोगी उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में आए। झोलाछाप चिकित्सकों के पास न जाएं।