फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में दो पटवार सर्किल खोलने के लिए लोगों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में दो पटवार सर्किल खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन

एक पटवारी के कारण लोगों को कार्य करवाने में झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में दो पटवार सर्किल खोलने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। क्षेत्र में अभी एक पटवारी तैनात है जिससे लोगों को अपने कार्य का करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इससे राजस्व व्यवस्था के प्रति लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कंवर, बाबू राम तंवर, भागमल तंवर, जगदीश ठाकुर, संतराम, धर्म सिंह तनवर, नारायण सिंह, प्रेमराज, बलवीर चौधरी, विनोद जोशी, मोहन सिंह, जोगिंदर, अरविंद जोशी, जीवन जोशी, मुकेश, संदीप कुमार, जगदीश, राजेंद्र, प्रेमचंद ने एक और पटवार सर्किल खोलने की मांग उठाई हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 25 हजार है और 14 हजार से अधिक खसरा नंबर हैं। इतने बड़े क्षेत्र का राजस्व भार एक पटवारी पर होने से लोगों के कार्य समय पर नहीं हो पाते। मोहन लाल भारद्वाज, कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर और कुनिहार पेंशन संघ के प्रधान गोपाल सिंह पंवर, लंबरदार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, लंबरदार देवेंद्र तंवर ने कुनिहार क्षेत्र के ऊंचा गांव और कोठी पंचायतों में पटवार सर्किल खोलने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि प्रदेश सरकार क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। इसके चलते कुनिहार को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग पूर्व सरकारों से भी की जा चुकी है। लोगों ने वर्तमान सरकार से इस मांग को पूरा करने मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें