फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत नायब तहसीलदार से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच की खस्ता हालत पर नायब तहसीलदार से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

27 किलोमीटर लंबे मार्ग की बदहाली पर उठाए सवाल, दुर्घटना का जताया अंदेशा
कहा, नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री से मिला था प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल एनएच-205 दानोघाट से राजघाटी (नम्होल) करीब 27 किलोमीटर सड़क की खस्ता हालत को लेकर दाड़लाघाट पंचायत के बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार दाड़ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार बालक राम कश्यप के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस बारे में एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें विधानसभा क्षेत्र अर्की से गुजरने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 205 दानोघाट से लेकर राजघाटी (नम्होल) तक सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। इस खस्ताहाल सड़क की कुल दूरी मात्र 27 किलोमीटर है। दानोघाट, मधुबन, कराड़ाघाट, झरना, दाड़लाघाट, स्यार, दाड़ला मोड़, चमाकड़ीपुल, दसेरन, भराड़ीघाट, राजघाटी जैसे मुख्य कस्बे या स्टेशन आते हैं। सड़क से धूल मिट्टी इतनी अत्यधिक निकल रही है कि आम जनता बीमारी का शिकार हो रही है। दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। छोटे दुकानदार, ढाबे वाले, पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों के लिए सड़क सिर दर्द बन चुकी है। यह सड़क राजधानी शिमला को हिमाचल के नौ-दस जिलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। लगभग 68 विधायकों में से 50 विधायक इसी सड़क का उपयोग कर शिमला विधानसभा जाते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि नौ दिसंबर को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दाड़लाघाट में इसी सड़क को दुरुस्त करवाने के बारे में मिला था। लेकिन आज तक इस सड़क का कोई भी भाग ठीक न किया गया। समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए विभाग को जल्द निर्देश दिए जाएं और जनता को सड़क सुरक्षा दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार व प्रशासन को आगाह किया कि अगर 10 दिनों में सड़क का कार्य नहीं किया तो प्रतिनिधिमंडल आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी अनिल गुप्ता, नरेश रेंबो, पवन शर्मा, हेमंत वर्मा, कमल कौंडल, विद्या सागर, जयसिंह ठाकुर, प्रेम केशव, पवन ठाकुर, प्रवीण गौतम (बीनू), धर्मेंद्र, नरेश ठाकुर, धनीराम, हंसराज, अश्वनी, सोनू, वीरेंद्र, सुरेश, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें