फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रधान एसोसिएशन ने ई टेंडरिंग का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पंचायतों में अब विकास के काम ई-टेंडरिंग से करवाने पर पंचायत प्रधान एसोसिएशन बिफर उठी है। ई-टेंडरिंग को लेकर पंचायत प्रधान एसोसिएशन नालागढ़ ने कड़ा विरोध जताते हुए सरकार को इसे तुरंत प्रभाव से बंद करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन का कहना है कि पंचायतों में ई-टेंडरिंग करने से विकास कार्य करने में रुकावटें पैदा होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष पोलाराम चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत प्रधानों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें विकास खंड नालागढ़ की 69 पंचायतों के प्रधान की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा के माध्यम से इसे प्रदेश सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पोलाराम चौधरी ने कहा कि बैठक में समस्त पंचायतों के प्रधानों ने ई-टेंडरिंग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से पंचायतों में काम करवाने पर गुणवत्ता रखना पंचायतों के लिए मुश्किल होगा। पंचायतों में लोगों की जरूरतों के अनुसार पंचायतें काम नहीं कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जिस प्रकार से अभी तक काम चल रहा है, वैसे ही काम होते रहने चाहिए और ई-टेंडरिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि पंचायत प्रधानों की सहमति को देखते हुए ई-टेंडरिंग से पंचायतों में काम न करवाकर पूर्व की तरह से ही काम करवाएं जाएं। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि एसोसिएशन ने ज्ञापन को आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेषित कर दिया है। बैठक में प्रधान जोगिंद्र पाल जिंदू, इंदु ठाकुर, कमला देवी, शकुंतला देवी, संतोष कुमारी, कुलदीप कौर, किरण भल्ला, सीमा देवी, जीत कौर, रमेश चौधरी, सिकंदर सिंह, विजय कुमार, प्रेम सिंह, पवन चंद, गुरप्रताप सिंह, विमल कुमार, कमल कुमार, मोहन सिंह, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें