फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जांची

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्वास्थ्य खंड के सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान खंड चिकित्साधिकारी ने विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट लेकर उसकी समीक्षा की।

साथ ही, डेंगू, जलजनित रोगों और स्क्रब टाइफस की रोकथाम और जागरूकता अभियान में तेजी लाने के खंड चिकित्साधिकारी ने निर्देश दिए। बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि डेंगू के बारे में जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाई जाए। वहीं जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले सामने आए हैं, वहां पर सघन आईसीसी गतिविधियां चलाई जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों में प्रचार-प्रसार किया जाए। जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना, यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन के बारे में लोगों को और अधिक जागरूक बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों की सफाई व्यवस्था और समय पर ड्यूटी की पाबंदी को सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. अनिल अरोड़ा, डॉ. बलदेव सदाना, डॉ. सौरभ, स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ज्ञान वर्मा, चेतराम, सुषमा, पवन, कृष्णा संधु, पूर्ण और सुपरवाइजर देशराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें