सोलन। धर्मपुर विकास खंड के तहत वार्ड नंबर-10 (टकसाल-2) में रविवार को वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव आयोजित किए गए। इस उपचुनाव में दो उम्मीदवार आमने-सामने थे। टकसाल पंचायत में सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई थी। पंचायत वार्ड सदस्य के लिए सुभाष भाटिया और चाणक्य पंवार के बीच यह उपचुनाव लड़ा गया।
मतदान के दौरान 210 लोगों ने अपने मत अधिकार का प्रयोग किया और सुभाष भाटिया को 12 वोटों से विजयी बनया। इस वार्ड की कुल संख्या 274 है। चुनाव के दौरान सुभाष भाटिया को 109 और चाणक्य पंवर को 97 वाटे मिले जबकि चार वोट खराब हुए। सोलन जिला में 17 वार्डों को खाली घोषित किया गया था। इनमें से 16 में सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। टकसाल में दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिसके चलते यहां पर उपचुनाव आयोजित किया गया था। उपायुक्त सोलन ने बताया कि टकसाल पंचायत के वार्ड नंबर 10 में उपचुनाव आयोजित किया गया था। चुनाव में 12 वोटों से सुभाष भाटिया विजयी रहे हैं।