फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड के बाद कड़े सुरक्षा घेरे में टीसीपी अधिकारी, नगरनियोजक को मिले दो सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
3 होटलों में अनाधिकृत निर्माण तोड़ने में लोनिवि और टीसीपी ने झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
टीसीपी अधिकारी की हत्या के बाद कसौली में अनाधिकृत होटल निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई में जुटी टीसीपी अधिकारियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच कसौली में सभी 13 होटलों के निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। पल-पल की अपडेट जिला प्रशासन से राज्य सरकार को भेजी जा रही है। एक साथ कई विभागों को इस काम में झोंक दिया गया है। हालांकि गोलीकांड के बाद होटल मालिक अभी तक किसी भी तरह का विरोध करने के लिए सामने नहीं आए हैं लेकिन पुलिस ने टीसीपी के अलावा अन्य सभी अधिकारियों के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बना रखा है। कसौली में अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने का अपडेट जुटा रही नगर नियोजक लीला श्याम को दो सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाए गए हैं। इसके अलावा अन्य टीम के साथ भी हथियारबंद सुरक्षा कर्मी घूम रहे हैं। होटलों के अनाधिकृत निर्माण को टीसीपी ने एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह साफ कर देने की बात कही है।

शैल बाला का नहीं मिला उत्तराधिकारी
गोलीकांड का शिकार हुई टीसीपी की महिला अधिकारी शैल बाला का उत्तराधिकारी विभाग को नहीं मिल सका है। शैलबाला जिस टीम का नेतृत्व कर रही थीं उसकी कमान अब टीसीपी विभाग में प्लानिंग ऑफिसर के पास है। गौरतलब है कि कसौली में अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने के लिए प्रशासन की तरफ से चार टीमें बनाई गई थी। इन सभी टीमों को नेतृत्व टीसीपी के अधिकारी कर रहे थे। पहले विभाग ने सभी टीमों में एक-एक अधिकारी को नियुक्त किया था। लेकिन गोलीकांड के बाद टीम में दो-दो सदस्यों को शामिल कर लिया है। टीसीपी के आठ लोग अब निर्माण गिराने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


कब्जे हटाने का काम जोरों पर : एसडीएम
एसडीएम आशुतोष गर्ग का कहना है कि कसौली में अनाधिकृत निर्माण हटाने का कार्य प्रगति पर है। विभागीय टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही निर्माण को हटाकर जगह खाली कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि टीसीपी और लोनिवि के अधिकारी इस काम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

टीसीपी के आठ अधिकारी-कर्मचारी तैनात
टीसीपी अधिकारी लीला श्याम का कहना है कि गोलीकांड के बाद अधिकारियों को सुरक्षा मिली है। लेकिन अधिकारी अभी भी दहशत में काम कर रहे हैं। कब्जे हटाने में जुटे टीसीपी के अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब आठ अधिकारी और कर्मचारी इस काम को पूरा करवा रहे हैं। गोलीकांड की शिकार हुई शैलबाला की जगह फिलहाल किसी को तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कब्जे हटाने का काम जारी
कसौली में अनाधिकृत निर्माण हटाने का काम सोमवार को जारी रहा। भारी सुरक्षा के बीच टीसीपी और लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी निर्माण को हटाने में जुटे रहे। निर्माण हटाने की प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट इन दोनों विभागों के अधिकारियों के माध्यम से सरकार को भेजी जा रही है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद होटल कारोबारी निर्माण हटाने की प्रक्रिया में किसी तरह का खलल डालने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें