कसौली (सोलन)। विद्युत उपमंडल कसौली के तहत आने वाले 11 केवी कोटबेजा फीडर के तहत बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ों की शाखाओं की कटाई के साथ लाइनों की मरम्मत की जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल कसौली के सहायक अभियंता अशोक कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। इस दौरान यह आपूर्ति आरटी विंग कसौली, मिल्ट्री अस्पताल कसौली, एमइएस ऑफिस कसौली, सेंटमेरी, ब्रुरी, मध्याना, नाहरी कोटबेजा और थापल में बिजली गुल रहेगी।