फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में रोज गार्डन की तर्ज पर विकसित होगा जवाहर पार्क

विज्ञापन
GULAB JAL
विज्ञापन
सोलन। शहर की शान जवाहर पार्क को चंडीगढ़ की रोज गार्डन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। नगर परिषद ने पार्क को गुलाब की खुशबू से महकाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। पार्क में गुलाब की विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। इससे जहां पार्क का सौंदर्यीकरण होगा वहीं यहां आने वाले लोगों और पर्यटकों को एक अच्छा वातावरण भी मिलेगा। इससे पहले भी नप द्वारा उक्त पार्क के छोटे क्षेत्र में गुलाब के पौधे रोपने का कार्य किया था। लेकिन अब फिर से इसे बड़े क्षेत्र में और विकसित किया जाएगा। जवाहर पार्क को शहर की शान समझा जाता है। काफी सालों से उपेक्षा का शिकार होने के कारण पार्क की हालत खस्ता होती जा रही थी और यहां आने वाले लोगों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पिछले एक वर्ष के दौरान नप ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए काफी प्रयास किए हैं। इसमें बच्चों के लिए झूले लगाना, बास्केट कोर्ट की सुविधा, एक्यूप्रेशर पैदल रास्ते के निर्माण सहित अन्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य चला हुआ है। अब रोज गार्डन की तर्ज पर पार्क में गुलाब के पौधों को लगाने का कार्य आरंभ किया है। पौधों की देखभाल के लिए एक माली भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


कुल 500 पौधे रोपे जाएंगे
नगर परिषद जवाहर पार्क के पूरे क्षेत्र में 500 पौधे रोपेगी। इसके लिए चंडीगढ़ के अलावा गुलाब की विभिन्न किस्मों को दिल्ली और अन्य जगहों से मंगाया जाएगा। नप विभिन्न नर्सरियों से इसके लिए संपर्क साध रही है। वहीं सफेद, लाल, गुलाबी और पीला गुलाब रोपने के साथ ही इस पार्क में काले रंग का गुलाब भी लगाया जाएगा।

गुलाब से पार्क का नाम होगा सार्थक
इस पार्क का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखा है। पंडित नेहरू को गुलाब के फूल बहुत पसंद थे और वह हमेशा अपनी अचकन में गुलाब लगाया करते थे। जवाहर पार्क में गुलाब की खेती महका करती थी लेकिन समय के साथ गुलाब के पौधे गायब हो गए। अब नप की इस मुहिम के बाद एक बार फिर से पार्क में गुलाब की खुशबू महकेगी और पार्क का नाम भी सार्थक होगा।
विज्ञापन


मौसम के हिसाब से रोपे जाएंगे पौधे
नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि जवाहर पार्क के सौंदर्य को बढ़ाने और पंडित नेहरू की याद को ताजा रखने के लिए पार्क में गुलाब लगाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। पार्क में पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 160 पौधे रोपे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें