फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएल सेंट्रल स्कूल में नाटी डालकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल स्कूल कुनिहार में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक पूनम सूद मौजूद रहीं। सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक जीवन शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रामेश्वर ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। परीक्षा परिणाम में कक्षा छठी में वैशाली, अंश, कोमल, स्नेहा, पारुल, तानिया, सातवीं में लक्षित, नेंसी, सूर्यांश, धृति, यशिका, कनिष्क, अंजली, भानुप्रिया, महक, नवन्याने, आठवीं में गौरी, पारुल, वैशाली को सम्मानित किया। नौवीं कक्षा में दिव्यांशी, इशिका, उर्वशी शर्मा, कनिका, दसवीं कक्षा में शालिनी, प्रगति, भामिनी शर्मा, जमा एक में विज्ञान संकाय में तारिणी, सलोनी, रितिका, असलम, वाणिज्य संकाय में मोनिका, रिदिमा, कजल, अंकिता, जमा दो में विज्ञान संकाय में अखिलेश, प्रियंका, श्वेता और वाणिज्य संकाय में स्मृति, रितांक्षी, रिया ठाकुर ने को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।

इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अंश पाठक, लक्षिता, निहारिका, सलोनी, धृति, नैंसी, यशिका, महक, आयुषी, अभय परिहार, शिवानी सोनी, उर्वशी शर्मा, आर्यन शर्मा, उज्ज्वल ठाकुर, कार्तिक, विपिन, साहिल, कविता, तारिणी, खुशी, अभिनव, अच्युत, दिव्यांशी, काजल, खुशहाल, अलिशा को पुरस्कृत किया गया। अनन्या ठाकुर, भावना ठाकुर को एमबीबीएस में चयनित तथा गरिमा शर्मा को बीडीएस में चयनित होने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। भंगड़ा, गिद्दा और हिमाचली नाटी डाल कर वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि पूनम सूद ने कहा कि विद्यालय बेहतर काम कर रहा है। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रत्न लाल तंवर, रोशन लाल शर्मा, नरेश शर्मा, कार्तिक शर्मा, दुर्गी देवी, ओपी कायस्थ, भूपेंदर गुप्ता, भागेश जोशी, दिलाराम शर्मा, ज्ञान शर्मा, केसी शर्मा, डीडी कश्यप और सुनीता ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें