सोलन। मिनी सचिवालय सोलन में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने जिला मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बताया कि 31 अक्तूबर को स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली रैली
सोलन। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस एवं संकल्प दिवस पर रैली का आयोजन किया। रैली को सोलन के जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें सोलन के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवा संयोजक बली राम शर्मा, विजय ठाकुर और ज्योति पंवर सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र मौजूद रहे।