फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में भाजपा, सीपीआईएम समेत छह ने भरे नामांकन

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
सोलन। जिला में शनिवार को सोलन, दून, अर्की और कसौली विधानसभा क्षेत्र में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के परमजीत पम्मी ने नामांकन भरा। जबकि विनोद चंदेल ने कवरिंग कैंडिडेट नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि यहां से इंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से चर्चित अर्की विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है।

सोलन विधानसभा क्षेत्र से सीपीआईएम के उम्मीदवार अजय भट्टी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ थे। जबकि कसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव सहजल ने नामांकन दाखिल किया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि 23 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। अब तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बिना किसी विरोधाभास के पूरी हुई है। नामांकन को लेकर सभी जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नामांकन स्थल तक भीड़ ले जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें