सोलन। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेजर जरनल रामवीर सिंह मान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अमेरिका से आए राबर्ट गायमन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड, 35 छात्र और छात्राओं ने जिमनास्टिक, 33 विद्यार्थियों ने ब्रास बैंड, डांडिया नृत्य, भारतीय शास्त्रीय संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। हस्त-शिल्प कला का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विद्यालय के रितिंद्र, प्राची, वारुणी, बेटिना और कर्ण ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट मुख्य अतिथि तथा अन्य के समक्ष रखी। इस अवसर स्कूल प्रधानाचार्य कैप्टन ऐजे सिंह सहित अन्य स्कूली स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।