फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्राम गृह से समीप बिजली के खुले पड़े पैनल से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर के विश्राम गृह के समीप बिजली बोर्ड के लगे ट्रांसफार्मर के पैनल आधे खुले पड़े हैं। इससे किसी घटना के होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। इन पैनलों को पूरी तरह बंद करने की बजाए तारों से आधा अधूरा ही बांधा गया है जिससे यह खुले ही पड़े है।

जानकारी के अनुसार यहां से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थियों सहित लोगों की आवाजाही होती है। यह ट्रांसफार्मर फुटपाथ के बिल्कुल साथ में लगा है। स्कूल की छुट्टी के समय स्थिति ज्यादा गंभीर बन जाती है। इस दौरान बच्चों की भीड़ फुटपाथ से होकर निकलती है।
विज्ञापन


पैनल के खुले होने से किसी अनहोनी का भय अकसर बना रहता है। बिजली बोर्ड इन आधे खुले पैनलों को बंद करने के लिए कोई भी उचित कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है। या यूं कहें कि बोर्ड सब कुछ जानते हुए भी खामोश बना बैठा है। लोगों को फुटपाथ पर चलते समय आधे खुले पड़े पैनलों के साथ से सावधानी के साथ चलना पड़ रहा है। यहां कभी भी कोई अनियंत्रित होकर गिर जाए तो अप्रिय घटना घट सकती है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता मनीष आर्य ने बताया कि खुले पड़े पैनलों को बंद किया गया है। यदि कोई पैनल खुला होगा तो उसे भी बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बस स्टैंड के पास तारों का जंजाल
शहर के पुराने बस अड्डे के पास तारों के जंजाल से लोग डर के सांए में जीने को मंजूर है। इससे किसी भी समय शॉर्टसर्किट होने का डर लगा रहता है। हल्की सी हवा चलने पर भी तार आपस में उलझ जाते हैं। हर समय अप्रिय घटना का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें