फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रोका सीमेंट कंपनी के क्रशर का काम, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। सीमेंट कंपनी से लीज का मुआवजा न मिलने और वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए महिला मंडल ने मंगलवार को दाड़लाघाट में क्रशर बंद करवा दिया। महिलाओं ने क्रशर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेेबाजी की।
विज्ञापन

क्रशर बंद होने पर कंपनी प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रदर्शनकारी महिला निर्मला देवी ने आरोप लगाया है कि दस सालों से कंपनी ने लीज का मुआवजा और नौकरी का वादा पूरा नहीं किया है। जबकि सीमेंट कंपनी लगभग 40 बीघा जमीन पर क्रशर लगाकर खनन कार्य कर रही है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को निर्मला देवी के समर्थन में महिला मंडल रठोह ने सीमेंट उद्योग का कशलोग स्थित क्रशर नहीं चलने दिया। इन महिलाओं ने कशलोग में धरना-प्रदर्शन किया। निर्मला ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व दाड़ला स्थित सीमेंट कंपनी ने उनकी 40 बीघा भूमि को अधिकृत किया था। आश्वासन दिया गया था कि कंपनी नियमानुसार उन्हें लीज राशि, मुआवजा और नौकरी देगी। लेकिन आज दिन तक कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के आगे गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिला है। इसको लेकर बैठक भी की गई। इसमें उद्योग प्रबंधन ने कुछ मांगें मान लीं व कुछ मांगों को नियमानुसार हल करने के लिए कहा। जब निर्मला देवी सहित महिला मंडल की सदस्यों ने खनन का कार्य रोका तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया और धारा 451, 427 और 34 के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें