फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी माली सोनू, छोटी माली पर विशाल ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अर्की के बखालग में महादेव दंगल कमेटी ने दंगल करवाया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कमेटी ने शॉल-टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पाठक ने बताया कि दंगल में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। चंडीगढ़ के सोनू ने लुधियाना के विक्की को पटकनी देकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। वहीं विशाल हरियाणा ने दिल्ली के पहलवान विकास को हराकर छोटी माली पर अपना कब्जा किया।

इससे पूर्व स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि राजेंद्र ठाकुर ने बच्चों को 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर स्थानीय लोगोंने शिव मंदिर भवन में सराय निर्माण, विद्यालय प्रांगण की चार दीवार लगाने, जाबलू से भिंडी तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने स्थानीय विधायक वीरभद्र सिंह से इन कार्यों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत बखालग किरपाराम चंदेल, पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य धनीराम वर्मा, पूर्व प्रधान हीरालाल चंदेल, निकाराम ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम, कांता चंदेल, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य मस्तराम भाटिया, बलदेव गौतम, तुलसीराम ठाकुर, प्रेम गौतम, मेहर चंद ठाकुर, दिलाराम ठाकुर, ईश्वर भारद्वाज, प्रेम धीमान, गोपाल चंदेल, पदम देव ठाकुर, गोपाल ठाकुर, जियालाल, ईश्वरदास, सुरेंद्र वर्मा, लालचंद, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें