फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामत-भड़ेच पंचायत में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच में कई दिनों से लोगों पेयजल किल्लत से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण लोगों को अपने और मवेशियों के लिए कई किमी का पैदल सफर कर पानी उठाकर कर लाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चामत-भड़ेच पंचायत और देवठी पंचायत के दर्जनों गांवों के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की उठाऊ पेयजल योजना से पानी उपलब्ध करवाया जाता है। यह योजना पिछले कुछ वर्षों से ठेके पर दी गई है व ठेकेदार ही योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से यह योजना ठेके पर दी गई है, क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्याएं बढ़ी हैं। गर्मियों में स्रोत में पानी कम होना, बरसात सिल्ट और सर्दियों में बिजली कटों की समस्या से लोगों को पूरे वर्ष पेयजल समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इन दिनों भी पेयजल स्रोत में पानी की कमी नहीं है लेकिन क्षेत्र में पानी का बराबर वितरण नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों को अन्य स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। यहां पानी तो रोजाना छोड़ा जाता है लेकिन वह काफी कम होता है और उससे पानी की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


चामत-भड़ेच पंचायत के चामत, भड़ेच, नौणी, ग्रेटी, धाला, नौरा खंडोल, भैरा, शांगड़ी सहित देवठी पंचायत के त्राशड़ी, पैड़ी, खड़ोटा आदि गांवों में पानी बहुत कम आ रहा है। स्थानीय लोग भगवान दत्त, भीमानंद, भरतराम, ललित मोहन, सुरेंद्र, संजीव कुमार, हरिकुमार, रणदीप ने बताया कि पिछले लंबे समय से यहां पानी की कमी आ रही है। ठेकेदार बहुत कम पानी छोड़ रहा है। इससे लोगों को पानी की जरूरतों को पूरा करने और मवेशियों के लिए पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग सोलन के एसडीओ रमेश चंद ने बताया कि पेयजल स्रोत में पानी की कमी नहीं आई है और यदि फिर भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है तो वे इसकी जांच करेंगे। इस योजना का संवर्धन कार्य प्रगति पर है और आने वाले एक से डेढ़ माह में इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें