फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ढाई किलोमीटर लंबा जाम, घंटों सड़क पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर जाम से स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसमें कुमारहट्टी से पट्टा मोड़ तक करीब ढाई किलोमीटर का लंबा जाम शनिवार दोपहर से लगा रहा। इसके बाद शाम तक यही स्थिति रही और इस दौरान लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

हालांकि, इस मौके पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई लेकिन कुमारहट्टी के समीप चल रहे फोरलेन कार्य के कारण उक्त क्षेत्र के मार्ग को वन-वे किया गया है। इस कारण वाहनों को क्रॉसिंग होने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं शनिवार और रविवार को एनएच पर पर्यटकों की आवाजाही भी अधिक रहती है जिससे जाम की समस्या और भी विकराल रूप लेती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी के समीप एनएच पर ओवरब्रिज का कार्य चल रहा है। इसके तहत उक्त स्थान का मार्ग संकरा हो गया है और एक साथ वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। इससे उक्त स्थान पर जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ी है। इस दौरान पुलिस कर्मी पर्यटकों से सड़क पर एक लाइन में चलने की अपील करते हुए भी दिखाई दिए। इसमें सबसे अधिक जाम पर्यटकों से दो या तीन लाइन बनाने से होती है।
विज्ञापन


डगशाई से भी किया रुख
धर्मपुर सहित कुमारहट्टी क्षेत्र में जाम में फंसे कई स्थानीय लोगों ने अधिक जाम को देखते हुए धर्मपुर पहुंचने के लिए डगशाई मार्ग से भी आवाजाही की। हालांकि उक्त मार्ग के बारे में सिर्फ स्थानीय लोगों को ही जानकारी के जिसके चलते स्थानीय लोगों ने डगाशाई मार्ग से आवाजाही करना ठीक समझा। एनएच पर फंसे पर्यटक कई घंटों तक जाम की लंबी कतारों में फंसे रहे। इससे उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें