फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति अभियान का कार्य कल से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। केंद्र सरकार का जल शक्ति अभियान जिले के उन क्षेत्रों में पानी की कमी को दूर करने में अहम होगा जहां ग्राउंड वाटर लेवल काफी नीचे चला गया है। अभियान के प्रबंधों की समीक्षा कर कार्यवाहक उपायुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि यह अभियान जिले में एक जुलाई से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। सोलन में अभियान के तहत नालागढ़ उपमंडल पर विशेष फोकस रहेगा। उस क्षेत्र में ग्राउंड वाटर लेवल नीचे आंका गया है।

हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान के तहत काम किया जाएगा जहां पानी की किल्लत रहती है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों के निर्देश दिए गए हैं कि एक जुलाई को सभी विकास खंडों में इस अभियान की शुरुआत की जाए। अभियान की शुरुआत में विकास खंड कुछ ऐसे कार्यों को चिह्नित करें जिन्हें अभी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी कहा गया है कि विभाग जल्द इसे लेकर एक प्लान तैयार करे ताकि उस प्लान के अनुरूप पेयजल की किल्लत का आने वाले समय में स्थायी समाधान किया जा सके। इस मौके पर बैठक में सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, एसडीएम रोहित राठौर, ग्रामीण विकास, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और वन विभागों के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले के दौरान जल संरक्षण की दी जानकारी
कार्यवाहक उपायुक्त ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र को भी किसान मेले के आयोजन के लिए कहा गया है। इसमें लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग और जल प्रबंधन के उपायों को लेकर जागरूक किया जाएगा। यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए पंचायतों के शेल्फों का अनुमोदन किया जा चुका है। पंचायतें विशेषकर पेयजल संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर उन्हें शुरू करवाएं जिससे उपलब्ध पानी को किफायत के साथ उपयोग करने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें