फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमर्जी से बढ़ाए ऑटो किराये को लेकर भड़की ग्राहक पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऑटो चालकों के मनमाने ढंग से बढ़ाए किराये का विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त और आरटीओ सोलन से मिला। इसमें सदस्यों ने ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चेतावनी दी है कि यदि ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसके विरुद्ध आंदोलन करने में भी कोई गुरेज नहीं करेंगे।

जानकारी के अनुसार ऑटो यूनियन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक सप्ताह से अपनी मर्जी से ऑटो किराया बढ़ाकर लोगों से 10 रुपये न्यूनतम किराया वसूल कर रहे हैं जो आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहा है। जिला प्रशासन इस विषय को लेकर खामोश बैठा हुआ है। प्रशासन ने किराये को बढ़ाने के लिए अधिसूचना जारी नहीं की गई। इसमें ऑटो चालकों ने अपनी मर्जी कर विभिन्न क्षेत्रों के रेट भी तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


बिना प्रशासन की अनुमति से बढ़ाया किराया
ग्राहक पंचायत के प्रदेश सह संगठन मंत्री रमन प्रिम्टा, सचिव राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव त्यागी, जिला अध्यक्ष देश गौतम, विनोद चौहान, पंकज ठाकुर, वीपी सैनी ने बताया कि ऑटो यूनियन ने प्रशासन की अनुमति के बिना ही ऑटो किराया बढ़ाया है जो गैर कानूनी हैं। ग्राहक पंचायत प्रशासन से मांग करती हैं कि इस किराया वृद्धि को निरस्त किया जाए। इसको लेकर ग्राहक पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा है। इसमें क्षेत्रीय परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया गया है कि जल्द ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें ऑटो किराये को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


ऑटो चालक प्रतिनिधि के साथ होगी बैठक
आरटीओ सोलन सुरेश कुमार ने बताया कि शहर में अपनी मर्जी से ऑटो चालकों की ओर से बढ़ाए किराये को लेकर ग्राहक पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। उन्होंने ऑटो चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन और ऑटो यूनियन की एक बैठक जल्द की जाएगी। इसमें किराये को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें