फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के पास फंसे करोड़ों रुपये की आउटसोर्स से की जाएगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के पास फंसे करोड़ों रुपये की आउटसोर्स से होगी रिकवरी
विज्ञापन

समय पर पैसा न मिलने के कारण नगर परिषद नहीं करवा पा रही विकास कार्य
नप को कई माह से नहीं दिया पानी, हाउस टैक्स और दुकानों का किराया
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद सोलन के जनता के पास करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य रुके हुए हैं। इसमें लोगों ने कई माह से पानी का बिल, हाउस टैक्स और नगर परिषद की दुकानों का किराया जमा नहीं करवाया है। अब नगर परिषद ने रुपये की रिकवरी करने के लिए किसी एक को एजेंसी आउटसोर्स करने जा रही है। यह एजेंसी नगर परिषद के रुपये की रिकवरी करने का कार्य करेगी। इसका निर्णय नगर परिषद हॉल में आयोजित बैठक में भी लिया जा चुका है। अब नगर परिषद ने इसके तहत कार्य करना भी शुरू कर दिया है। इसमें नगर परिषद की ओर से आउटसोर्स कर अपना पैसा वसूला जाएगा। वहीं उक्त रुपये से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
नगर परिषद के फंसे पांच करोड़
वर्तमान में नगर परिषद के जनता के पास करीब पांच करोड़ फंसे हुए हैं। इसके तहत उक्त लोगों ने कई माह से पानी का बिल, हाउस टैक्स सहित दुकानों का किराया नगर परिषद को अदा नहीं किया है। इसमें नगर परिषद ने हाउस टैक्स के 2.5 करोड़, पानी के बिल के 81 लाख और नगर परिषद की दुकानों के किराये के करीब दो करोड़ रुपये की वसूली करनी है। इसकी रिकवरी करने के लिए नगर परिषद की बैठक में आउटसोर्स करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स से होगी रिकवरी
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि जनता से नगर परिषद ने करोड़ों रुपये की वसूली करनी है। इसमें लोगों ने हाउस टैक्स, पानी का बिल और नप की दुकानों का किराया जमा नहीं करवाया है। इससे लोगों के विकास कार्य करवाने में बाधा आ रही है। इसके बाद नप की बैठक में आउटसोर्स से रिकवरी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें