फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटक के नए कार्यवाहक अध्यक्ष बने राजेंद्र, बबलू पंडित की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। कांग्रेस के अग्रणी संगठन इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के प्रदेशाध्यक्ष पद पर हो रही तैनाती से सियासी गलियारों में खूब हलचल पैदा हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में हुए परिवर्तन से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल ने की गई है। नई नियुक्ति के तहत नालागढ़ उपमंडल के ढाणा निवासी राजेंद्र सिंह को इंटक हिमाचल कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिनेश सुंदरियाल ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के निवासी मनोहर शर्मा उर्फ बबलू पंडित को इंटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी ने बावा हरदीप सिंह को इंटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष पर हुई नई नियुक्ति के बाद बबलू पंडित ने भी पलटी मार ली है। उनकी नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर दिनेश सुंदरियाल ने की थी और उस समय वह इसे असली इंटक बताते रहे। अब मौजूदा उपजे विवाद के बाद वह जी. संजीवा रेड्डी को ही असली राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे हैं।

बावा हरदीप सिंह को इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने 2020 तक प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद को नई नियुक्ति ने हवा दे दी है। पहले बावा हरदीप और उसके बाद बबलू पंडित के बाद राजेंद्र सिंह की इस पद पर हुई नियुक्ति से सियासी गर्माहट खड़ी कर दी है। बावा हरदीप सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबियों में शुमार हैं। बबलू पंडित की कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के साथ नजदीकियां जगजाहिर हैं। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस कमेटी में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर यह तीसरी नियुक्ति हुई है। हालांकि लोकसभा चुनाव में यह घमासान क्या रंग लाएगी, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, फिलहाल इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर तीन की तैनाती अपने आप में कई सवालों को जन्म दे रही है।
विज्ञापन


मुझे मिली है इंटक की जिम्मेदारी : राजेंद्र सिंह
इंटक के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह ने कहा कि इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने उन्हें नियुक्ति दी गई है और वह इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहते। राजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी हाई कमान ने दी है वे अपने पद के अनुरूप कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेंगे।

मैं हूं असली इंटक अध्यक्ष : बबलू पंडित
बबलू पंडित ने कहा कि वह इंटक के असली प्रदेशाध्यक्ष है और असली इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी हैं। इसके चुनाव के लिए उनके सभी दस्तावेज वहां जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पद से कोई नहीं हटा सकता है।
विज्ञापन


2020 तक रहूंगा अध्यक्ष : बावा हरदीप
बावा हरदीप सिंह का कहना है कि इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने उन्हें 2020 तक प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसका नियुक्ति पत्र उनके पास है। उन्होंने कहा कि असली इंटक जी. संजीव संजीवा रेड्डी वाली है और इसका नियुक्ति पत्र सिवाय उनके किसी और के पास नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें