बातल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय बातल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पाठशाला प्रांगण में हुआ। इसमें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश चंद शर्मा ने स्कूल की वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इसमें सचिन, कार्तिक, मृदुल, आर्यन, दक्ष, पूरविता, तनवी, साक्षी, काजल, कुसुम, दिव्यांशी, युक्ता, दिव्या, नेहा, प्रतिभा, दीक्षा, पलक, कनिका, ऐश्वर्या, रुचि, जानवी, विशाखा, नेहा, अभिषेक, आर्यन, जतिन, सचिन, दक्ष, तुषार, गौरव, पूजन, हितेश, ध्रुव, हर्षा, गरिमा, निकिता, चारू, वैभव, संकरत, नीति, हेमंत, मोहित, नितेश, हर्ष, आयुषी, पृथ्वी, प्रियंका, तुषार, शिवानी, रविकांत, राजीव, योगेश, पवन, हर्षित, कार्तिक, लक्षिता को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसेेेे आए दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक चमन लाल आंगिरस, डॉ. संतलाल शर्मा, प्रधानाचार्य रावमापा मंज्याट डॉ. हेतराम वर्मा, एसएमसी प्रधान किरण शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।