फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की तर्ज पर छावनी बोर्ड में किया जाए परिवार पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की तर्ज पर छावनी बोर्ड में हो परिवार पंजीकरण
विज्ञापन

भवनों की मरम्मत सहित नए निर्माण के लिए भी मिले अनुमति
कसौली छावनी बोर्ड के सदस्य ने रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ टीम को भेजे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। छावनी परिषद कसौली बोर्ड के सदस्य कृष्ण मूर्ति ने रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञ की विशेष समिति को कसौली परिषद के विकास से संबंधित सुझाव भेजे हैं। इनमें उन्होंने कसौली छावनी में पंचायत की तर्ज पर परिवारों का पंजीकरण करवाने की मांग की है। वर्तमान में छावनी परिषद में इस तरह की कोई भी सुविधा नहीं है। इसके अलावा छावनी परिषद में रह रहे लोगों को उनके भवनों की तरह उनकी जमीन का भी मालिकाना हक प्रदान किया जाए। वर्तमान में छावनी परिषद के सदस्यों के नाम सिर्फ उनका घर ही है, जबकि जमीन छावनी परिषद के नाम पर है। वहीं, उक्त क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके मकानों को बढ़ाने यानी एक मंजिला से दो मंजिला सहित घर के अंदर और बाहर के हिस्सों की मरम्मत करने की स्वीकृति प्रदान की जाए, मकानों के इंतकाल की प्रक्रिया को सरल किया जाए। वहीं उक्त क्षेत्र के लोगों को घर की तीन फीट की दीवारों को 9 इंच बनाने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की जाए। मकानों की छत को हटाकर उसे आरसीसी बनाने की अुनमति प्रदान की जाए। उन्होंने उक्त विषय पर एक मांग पत्र 11 अक्तूबर को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ टीम को भेजा है। मंत्रालय की ओर से ही छावनी में रह रहे लोगों से छावनी के विकास को लेकर सुझाव मांगे थे। जिसकी रिपोर्ट या मांग 20 अक्तूबर तक भेजनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें