फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली राजनीतिक पार्टी को ही मिलेगा शिवसेना का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर बनाने वाली पार्टी को देंगे समर्थन : गुप्ता
विज्ञापन

सोलन। शिवसेना हिंदोस्तान आगामी लोकसभा चुनाव में उसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देगी जो अयोध्या में राम मंदिर बनाने में अपनी भूमिका दर्ज करवाएगी। यह बात शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने सोलन में कही। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उन राजनीतिक दलों को सबक सिखाना पड़ेगा जो अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर अड़ंगा अड़ा रहे हैं। ऐसे राजनीतिक दल नहीं चाहते कि अयोध्या में राम मंदिर बने। इसलिए उन्हें सभी हिंदुओं को मिलकर सबक सिखाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में उद्धव ठाकरे का दौरा केवल एक चुनावी स्टंट है। बीते करीब चार वर्षों से भाजपा के साथ केंद्र में होने के बाद भी अभी तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना है तो फिर अब दौरा करने का क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में शिवसेना हिंदुस्तान प्रदेश की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मेें सरकार केवल वोटों की राजनीति कर रही है। इससे सभी लोग आहत हैं। उन्होंने कहा कि जो आतंकवादी पकड़े जाते हैं उन्हें सार्वजनिक तौर पर गोली मार कर सजा देनी चाहिए। इस अवसर पर किशन शर्मा, रामपाल शर्मा, आशीष शर्मा, विजय भट्टी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें