फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में पूरा नहीं हो पाया कोरम, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला फिर टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार को एक बार फिर कोरम पूरा नहीं हुआ है। आलम यह है कि पहले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास मत पारित हो जाने के बाद उक्त कुर्सी के चुनाव के लिए यह दूसरी बैठक थी। जिसमें कुर्सी के उम्मीदवार का चुनाव किया जाना था लेकिन मंगलवार को आयोजित बैठक में सिर्फ भाजपा समर्थित दस सदस्यों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कांग्रेस समर्थित कोई भी सदस्य चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हुआ। विदित रहे कि कुनिहार बीडीसी में कुल 23 सदस्य हैं। नियमानुसार बैठक में कोरम पूरा करने के लिए कुल 23 सदस्यों में से 12 सदस्यों का होना अनिवार्य था। लेकिन इस बैठक में 10 सदस्य ही उपस्थित हुए तथा कोरम अधूरा रह गया। कांग्रेस समर्थित 13 सदस्यों में से 10 सदस्य विकास खंड कुनिहार कार्यालय पहुंचे, लेकिन सभी सदस्यों ने पार्टी रणनीति के तहत चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। अब नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया की तिथि 5 नवंबर को निर्धारित की गई है। गौर रहे कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की दौड़ में भाजपा वेट एंड वॉच की स्थिति में है तथा कांग्रेस की आपसी फूट का लाभ उठाकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करना चाहती है। चर्चा है कि यदि उक्त दोनों पदों में से यदि एक पद भी भाजपा कब्जाने में सफल हो जाती है तो कांग्रेस के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं होगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र से इस समय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधायक हैं तथा कांग्रेस वाली पंचायत समिति में मची उथल-पुथल पार्टी के लिए भी शुभ संकेत नहीं है। उधर, एसडीएम अर्की छवि नांटा ने कहा कि 5 नवंबर की सुबह 10:30 बजे बैठक रखी गई है, जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों का फैसला होगा। अगर 5 नवंबर को कोई भी सदस्य चुनाव प्रक्रिया के लिए नही पहुंचता है तो उपायुक्त सोलन द्वारा उन सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें