फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा शुरू
विज्ञापन

पांच दिवसीय खेल स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं 68 स्कूलों की 830 छात्राएं
विजेता टीमें जाएंगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में, मंडी में होगी राज्य स्तरीय स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। रावमापा छात्र अर्की में शनिवार से अंडर-14 छात्राओं की पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ हुआ। एक से पांच सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने शिरकत की। खिलाड़ी छात्राओं ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोलन स्कूली क्रीड़ा संघ (प्रारंभिक) के प्रभारी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सोलन के 68 स्कूलों की 830 खिलाड़ी छात्राएं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी, खो-खो, हैंडबाल, जूडो, बास्केटबाल, बैडमिंटन, योग और एथलेटिक्स जैसी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। उन्होंने बताया कि यहां विजयी टीमें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंडी के करसोग में 14 से 17 सितंबर तक भाग लेंगी। उन्होंने आयोजन समिति को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर सावित्री गुप्ता, पार्षद आशा परिहार, तुलसी गुप्ता, हंसराज गुप्ता, राकेश भारद्वाज, रमेश ठाकुर, यशपाल कश्यप, राकेश गौतम, चमन लाल, सोनू सोनी, स्थानीय स्कूलों के प्रधानाचार्य, रोशन लाल वर्मा सहित जिला के विभिन्न स्थानों से आए शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें