फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के जंगल में लगी आग पर विद्यार्थियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर (सोलन)। जंगल में हरे पेड़ों को जलता देखकर स्कूली बच्चों ने अपनी जान पर खेलकर आग को बुझाया। आग बुझाने में बच्चों के जूते और स्कूल ड्रेस तक खराब हो गई। लेकिन बच्चे इसकी परवाह किए बगैर आग बुझाने में जुटे रहे। स्कूली बच्चों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन और स्कूल की तरफ से आए दिन चलने वाले पौधा रोपण और पेड़ों के संरक्षण अभियानों को भी बच्चों की इस दरियादिली ने सार्थक कर दिया। यह मामला उच्च विद्यालय रामपुर का है। स्कूल के एकदम साथ लगते जंगल से धुआं उठता देख बच्चे हरी झाड़ियां लेकर आग बुझाने में जुट गए। इस मुहिम में अध्यापक भी बच्चों के साथ थे। अध्यापकों का कहना है कि तत्काल आग बुझाने की कोशिश नहीं करते तो सारा जंगल इसकी चपेट में आ जाता है। इससे पौधों के अलावा जंगली जानवरों और पक्षियों को भी भारी नुकसान होता।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक कमल किशोर शर्मा और भाषा अध्यापक योगराज भी बच्चों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। बच्चों ने पेड़ की हरी डालियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग दोपहर करीब सवा एक बजे लगी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कई बच्चों की ड्रेस और जूते भी जल गए। आग बुझाने गए बच्चों में आरती, आंचल, हिमांशु, रोहित, विशाल, आदित्य, चेतन, साहिल, निखिल, सौरभ, धीरज, विनीत, आरती और देवी शंकर भी शामिल रहे।
मुख्य अध्यापक ने बताया कि आग से पांच छह बच्चों के जूतों और स्कूल ड्रेस को नुकसान पहुंचा है। स्कूल प्रशासन इन बच्चों को नए जूते और ड्रेस देगा। इसके साथ स्कूल समारोह में बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। स्कूल की तरफ से अग्निशमन विभाग को दूरभाष पर सूचना दी थी लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अंत में लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें