फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि से शहर में नहीं हुई पानी की सप्लाई, शहर में बढ़ा पेयजल संकट

विज्ञापन
cold water
विज्ञापन
सोलन। शहर में पेयजल संकट और विकराल होने की संभावना है। शहर को गिरि खड्ड परियोजना से सप्लाई ठप हो गई है। गिरि उठाऊ पेयजल योजना में ट्रांसफार्मर जलने से पंपिंग नहीं हो सकी है। इस वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। पेयजल सप्लाई बाधित होने का असर सोलन शहर की पेयजल सप्लाई पर पड़ रहा है। बुधवार को गिरि से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इसके चलते आने वाले दिनों में शहर के अंदर पेयजल संकट और अधिक बढ़ने की अटकलें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरि योजना का ट्रांसफार्मर जलने से नप को मिलने वाली पेयजल आपूर्ति बंद रखनी पड़ी। गिरि योजना से पानी न मिलने के कारण नप द्वारा शहर में लोगों पानी की सप्लाई कम दी गई। शहर के कई क्षेत्रों में नप चौथे दिन पानी की सप्लाई दे रही है। शहर में अश्वनी और गिरि खड्ड में उठाऊ पेयजल योजना से पानी दिया जाता है। शहर के अंदर पानी वितरण करने का जिम्मा नगर परिषद के पास है। मंगलवार रात को हुई तेज बारिश और बिजली गिरने से गिरी योजना में लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते आईपीएच विभाग द्वारा गिरि योजना से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। अश्वनी खड्ड और गिरि से सोलन शहर को पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन एक योजना के भी बंद होने से शहर में पेयजल किल्लत बढ़ जाती है। बताया जा रहा है कि शाम तक गिरी योजना से पानी की आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा।

20 लाख गैलेन पानी की है आवश्यकता
शहर में प्रतिदिन 20 लाख गैलेन पानी की जरूरत रहती है। इन दिनों पेयजल योजनाओं से कमेटी को 15 से 18 लाख गैलन पानी मिल रहा है लेकिन बुधवार को गिरी योजना से कमेटी को पानी की सप्लाई न होने के कारण शहर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में खराबी से दिक्कत : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि गिरि योजना से बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आने के चलते पानी की सप्लाई नहीं हुई है। शहर में दो दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें