फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन को मिला ओवऑल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
.....
विज्ञापन

सोलन आईटीआई को ओवरऑल खिताब
अर्की में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, कबड्डी में आनंद आईटीआई बना विजेता
एथलेटिक में दिगल पहले, सायरी को दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में आयोजित पुरुष वर्ग की 11वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। बास्केटबाल के फाइनल मैच में अर्की का दबदबा रहा। सोलन के खिलाफ हुए इस मैच में अर्की ने विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी के फाइनल मैच में आनंद आईटीआई ने नालागढ़ आईटीआई को हराकर खिताब अपने कब्जे में किया। खो-खो में सोलन ने नालागढ़ को हराकर खिताब जीता। वॉलीबाल में सोलन ने सायरी को हराया। एथलेटिक में दिगल ने प्रथम स्थान, सायरी द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सोलन जिले की 15 टीमों के 334 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रधान जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद परिषद एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य ई. शिवेंद्र डोगर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिक्षण संस्थान के समूह अनुदेशक सतीश ठाकुर एवं स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें