अमर उजाला ब्यूरो
बददी (सोलन)।
रावमापा मानपुरा के विद्यार्थियों ने आईईसी विश्वविद्यालय में स्पेशल लेक्चर सुना। विवि के एक्सपोजर कार्यक्रम के तहत मानपुरा विद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने विवि का भ्रमण किया। उनके लिए विशेष लेक्चर का आयोजन किया गया।
पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें विवि की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया और भविष्य के विकल्पों की जानकारी दी। प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष ईशा बंसल ने विद्यार्थियों के लिए विशेष रिटेल मैनेजमेंट पर लेक्चर दिया। विद्यार्थियों ने सभी विभागों का दौरा करके कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। मानपुरा स्कूल के शिक्षक कामिनी, पायल गुप्ता, धर्मपाल ने आयोजन को विद्यार्थियों के लिए लाभदायक बताया।
इस अवसर पर आईईसी विवि के रजिस्ट्रार ओपी शर्मा, ओएसडी विजय अग्रवाल, डीन अकादमिक रंदीप पुनिया, सर्वजीत कौर, मोहित, धर्मपाल, नीलम, नीरज आदि मौजूद रहे।