फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशा स्कूल के मेधावी बच्चे किए सम्मानित

विज्ञापन
BOOKS
विज्ञापन
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीशा के शनिवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य केएस कौशल ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान दस जमा दो में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दिपांशु, जमा एक के अंशुल, दसवीं की आंचल, नौंवी की प्रियांशु, आठवीं की शिवानी, सातवीं की पायल, छठी की अंजलि को पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में मेरिट में आने वाली आंचल, डिंपल और गरिमा को बोर्ड मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा खेलों में जिलास्तर पर प्रथम आने पर जन्नत, वर्षा और काजल जबकि चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस में जिलास्तर पर प्रथम आने पर पायल तथा जागृति को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मदन कुमार शास्त्री ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट भी सुनाई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की पदाधिकारी और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें