दाड़लाघाट (सोलन)। डीएसपी दाड़लाघाट योगेश रोल्टा की अगुवाई में अर्की पुलिस ने सेना के जवानों सहित एक रोड शो किया। रोड मार्च अर्की न्यू बस स्टैंड से होते हुए ओल्ड बस स्टैंड पेट्रोल पंप शकनि रोड लक्ष्मी गली अर्की बाजार और मांजू रोड से न्यू बस स्टैंड तक निकाला गया। इस रोड शो से जवानों ने वोटरों को जागरूक किया। डीएसपी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अर्की क्षेत्र बहुत ही शांत क्षेत्र है और यहां की जनता से यही कहेंगे की वो निडर होकर अपने मत का प्रयोग करें और उन्हें किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि यदि कोई ऐसी गतिविधि नजर आये जिससे आपको किसी खतरे का अंदेशा हो तो आप लोग किसी भी समय नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित कर सकते हैं।