फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर कल्याण संघ की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। सोलन जिला की पट्टाबरौरी पंचायत के पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी-हरिपुर की विशेष बैठक प्रधान डीडी कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 अक्तूबर को होने वाली जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में होगी। बैठक पट्टाबरौरी के दुर्गा माता मंदिर परिसर में होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा चार जिलों सोलन, मंडी, कुल्लू और शिमला के संयुक्त फ्रंट के गठन की घोषणा की थी। इसकी आगामी रूपरेखा पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा होगी। इस मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। इस मौके पर जगदेव गर्ग, केशव राम, प्रेमचंद कश्यप, खेमचंद उपप्रधान, संतोष कुमार, ख्याली राम और गीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें